भास्कर न्यूज | राजिम धर्मनगरी राजिम के आमापारा में शनिवार को छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के तहसील परिक्षेत्र का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगनिक यादव (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज) रहे। अध्यक्षता प्रेम नारायण यादव (अध्यक्ष, राजिम परिक्षेत्र) ने की। अति विशिष्ट अतिथियों में महेश यादव अध्यक्ष, नगर पालिका राजिम, सुनील यादव प्रदेश महामंत्री, छत्तीसगढ़ यादव समाज, वीरू यादव जिला संरक्षक, दयाराम यादव जिला संरक्षक, भुवन यादव जिला अध्यक्ष), हेमलाल यादव जिला अध्यक्ष बड़े कोसरिया, श्रवण यादव जिला उपाध्यक्ष, पूनाराम यादव जिला कोषाध्यक्ष, भुनेश्वरी यादव जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, ममता यादव (जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, कालिंद्री यादव सचिव महिला प्रकोष्ठ, सरिता यादव कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, बल्ला यादव जिला उपाध्यक्ष रायपुर, मनोहरी यादव अध्यक्ष अभनपुर, केशव यादव अध्यक्ष मगर रोड, भागीरथी यादव अध्यक्ष खिसोरा मंडल, गिरधारी यादव उपाध्यक्ष छुरा, पुनीत यादव संरक्षक, महेत्तर यादव (संरक्षक राजिम क्षेत्र), जगत यादव उपाध्यक्ष बलराम यादव पार्षद, आकाश राजपूत सभापति, राम अवतार संचालक, दीनबंधु मीडिया प्रभारी, सुबोध यादव एवं सहदेव यादव सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुशल कुमार यादव, तृप्ति यादव, चंदा यादव, गुंजा यादव, मिलिंद यादव, मेहुल यादव, साक्षी यादव, गजनी यादव, रीनू यादव, धैर्य यादव, भूमिका यादव, चांदनी यादव सहित अन्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 500 रुपये तथा मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में राजेश यादव, महेश यादव, सावन यादव, चैन सिंह यादव, भगोली यादव, सुखरू यादव, योगेश यादव, भोला यादव, पराग यादव, भीखम यादव, उदराज यादव, लक्ष्मण यादव, थानु यादव, मदन यादव, दमयंती यादव (सचिव महिला प्रकोष्ठ), सारिखा यादव, अंबिका यादव, संगीता यादव सहित समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। सम्मेलन के अंतर्गत नगर में कलश शोभायात्रा भी निकाली गई। अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण एवं राजनीतिक भागीदारी के क्षेत्र में संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।


