झोटवाड़ा-विधानसभा में 175करोड़ की लागत से पेयजल टंकियों का निर्माण:करीब 3.5 लाख लोग होंगे लाभान्वित, मंत्री राज्यवर्धन और कन्हैयालाल चौधरी ने किया लोकार्पण

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मुकुंदपुरा रोड़, बिंदायका के वार्ड-49 में 175 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक पेयजल टंकियों का लोकार्पण शुक्रवार को उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ और जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

आधुनिक तकनीक से इन टंकियों का निर्माण रिकॉर्ड समय में किया गया है, जो क्षेत्र में पेयजल की समस्या का समाधान करने में सहायक सिद्ध होंगी।

25 महीने के रिकॉर्ड समय मे निर्माण पूरा किया
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि ‘जो कहा वो किया’, इसी का परिणाम है कि मात्र 25 महीनों में ये निर्माण पूरा हुआ और आज जनता को समर्पित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘हर घर जल’ की इतनी दूरदृष्टि वाली योजना लेकर आए थे। उससे आज घर-घर पेयजल पहुंच रहा है। अब महिलाओं को कई-कई किलोमीटर से सिर पर घड़े रखकर पानी नहीं लाना पड़ता। यही जल जीवन मिशन का संकल्प है।

जो मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में साकार हो रहा है। उन्होंने पानी की समस्या को सरकार तक पहुंचाने के प्रयासों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि कार्यकर्ता ही सरकार और जनता के बीच की एक अहम कड़ी होती है। सरकार के महत्वपूर्ण कड़ी के प्रयासों की बदौलत इतनी बड़ी परियोजना आज पूरी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *