टंडवा पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने डीसी से बताई अपनी समस्याएं

भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा शहर के टंडवा में सभी पूजा समितियों और अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखा। इस अवसर पर सभी पूजा समिति के लोगों ने कहा कि टंडवा दानरो नदी पुल पर दोनों साइड लोहे का हाइट गैज (ब्रेकेटिंग) लगाया जा रहा है। यह आम जनमानस के हित के लिए है, लेकिन पूजा त्योहार जैसे रामनवमी पूजा, दशहरा पूजा एवं मोहर्रम में इसी रास्ते से होते हुए गढ़वा शहर में प्रवेश करते हैं। जिसमें दुर्गा पूजा में प्रतिमा का विसर्जन, रामनवमी में विशाल रथ भ्रमण तथा मोहर्रम में ताजिया भ्रमण इसी रास्ते से होता है। जो एक धार्मिक आस्था का विषय है। समिति के लोगों ने कहा कि वह हाइट गैज को नट बोल्ट से फिट किया जाए। जिससे त्यौहार में दो से तीन दिन पहले विभाग से अनुमति लेकर पूजा कमिटी उसे खोल सकें। वहीं त्योहार के बाद उसे फिर वापस वैसे लगा दें। उपायुक्त ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही। प्रशासन ने यह अपील किया कि सभी पूजा अखाड़े मिलजुलकर शांति और भाईचारे के साथ त्योहारों का आयोजन करें। इस अवसर पर समिति के लोगों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा। उपायुक्त से मिलने वालों में जय मां शेरावाली संघ के संयोजक दौलत सोनी, अध्यक्ष सुनील कुमार, जय भारत अखाड़ा के शुभम केशरी, रंजीत कुमार, जय मां वैष्णो संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार, रामनवमी पूजा समिति के राजू गुप्ता एवं अन्य पूजा के प्रमुख अखाड़ों के लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *