टटेंगा, कसही और भरदा में गृह संपर्क अभियान शुरू किया गया

जेवरतला रोड | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर समाज के प्रत्येक घर तक संघ के विचारों को पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम टटेंगा, कसही एवं भरदा में गृह संपर्क अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर आओ बनाएं समर्थ भारत पत्रक, भारत माता की तस्वीर एवं संघ का साहित्य भेंट किया जा रहा है। गृह संपर्क अभियान के दौरान संघ की स्थापना, व्यक्तित्व निर्माण की कार्य पद्धति, प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा संघ विस्तार की अवधारणा, सेवा कार्य, शाखा प्रणाली, संघ गीत, सुभाषित, कार्यकर्ताओं के दायित्व तथा पंच परिवर्तन जैसे विषयों की जानकारी दी जा रही है। अभियान के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया जा रहा है। इस दौरान जनपद सभापति टूमन साहू एवं संघ कार्यकर्ता अजय पाठक द्वारा सरपंच दीप्ति साहू, रमेश सोनवानी , किशोरी साहू सहित ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिकों से संवाद किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *