टपूकड़ा पुलिस ने 2 गौ तस्करों को पकड़ा:7 गोवंश बरामद, हरियाणा में गोकशी के लिए ले जा रहे थे

टपूकड़ा पुलिस ने गोतस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 गोवंश और 50 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की है। टपूकड़ा थाना अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया- शनिवार को चेतक ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल सुनील को मिरचूनी रोड पर एक संदिग्ध पिकअप दिखाई दी। पिकअप का एक टायर फटा हुआ था और धीमी गति से चल रही थी। जब गाड़ी रुकवाकर उसकी जांच की गई तो पिकअप में दो युवक मिले, जिन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। मौके पर पहुंची टपूकड़ा थाना पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें तिरपाल के नीचे निर्दयतापूर्वक बांधकर राखी गई 4 बड़ी गायें और 3 छोटे गोवंश मिले। सभी पशुओं को रस्सियों से बांधा हुआ था और उनके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी फारूख और मुजम्मिल ने बताया कि वे इन गायों को ग्राम माजरा पीपली तिजारा से लेकर हरियाणा के चीला गांव, तावडू में गोकशी के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी गोवंशों को बचाकर बूढ़ी बावल गोशाला में सुरक्षित पहुंचाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरबीए एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि गौ तस्करी के इस नेटवर्क का पूरा भंडाफोड़ किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *