जांजगीर|चांपा थाना क्षेत्र के कुरदा में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ घंटों में पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी कीर्तन पटेल पीड़ित सुखराम पटेल के घर के पास गाली-गलौज कर रहा था। सुखराम ने विरोध किया तो आरोपी अपने घर गया और वहां से टांगी लेकर लौटा। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए सुखराम के सिर पर हमला कर दिया। इससे सुखराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चांपा में अपराध क्रमांक 90/26 के तहत BNS की धारा 296, 351(3) और 109(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी।


