टांडा उड़मुड़ | बस अड्डा टांडा के नजदीक सड़क किनारे स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के गेट के पास एक पेंटर द्वारा रखा लकड़ी का खोखा मंगलवार सुबह 7 बजे के करीब आग की चपेट में आ गया। आग लगने से खोखा पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। खोखा रखने वाले प्रवासी पेंटर पितंबर के अनुसार उन्होंने अपना सारा सामान पहले ही किराए पर ली गई दुकान में शिफ्ट कर लिया था और खोखा खाली था। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पूरे खोखे को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों के कारण ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में मदद की। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।


