राजनांदगांव | जिला अस्पताल के कई विभागों और वार्डों में अधिकारी-कर्मचारी सालों से एक वार्ड मे पदस्थ है। ड्यूटी आने-जाने के नियमों और टाइमिंग का पालन नहीं कर रहे। वहीं कुछ वार्डों में मरीज के परिजनों से पैसा लेने की शिकायतें सामने आती रहती है। ऐसे में वहां सुधार करने की जरूरत है। छात्र युवा मंच के प्रदेश मंत्री निखिल नंदे ने सुधार की मांग पर सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद को एक ज्ञापन सौंपा है।


