टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर 7% गिरा:दूसरी तिमाही के खराब नतीजों का असर, कंपनी को ₹6,368 करोड़ का नेट लॉस हुआ

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के शेयर में आज यानी, 17 नवंबर को 4.74% गिरा। कारोबार के दौरान यह 7% गिरकर ₹363 पर आ गया था। कंपनी के शेयर में यह गिरावट जुलाई-सितंबर 2025 की तिमाही के नतीजों के बाद आई है। दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कंपनी को ₹6,368 करोड़ का नेट लॉस हुआ है। इसकी मुख्य वजह जगुआर लैंड रोवर (JLR) पर साइबर अटैक रही, जिसने प्रोडक्शन को प्रभावित किया है। एक साल में 20% गिरा टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर बीते 5 दिन में 8% से ज्यादा गिरा है। वहीं एक महीने में कंपनी का शेयर 6%, छह महीने में 15% और एक साल में 20% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 1.44 लाख करोड़ रुपए है। डिमर्जर के बाद पहली बार घोषित हुए तिमाही नतीजे टाटा मोटर्स का पैसेंजर व्हीकल बिजनेस अब TMPV के नाम से अलग हो चुका है। 14 अक्टूबर 2025 को डिमर्जर की रिकॉर्ड डेट थी। इसके बाद पहली बार तिमाही नतीजे घोषित हुए हैं। इस तिमाही में कंपनी को ₹76,248 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ। इसमें डिस्कंटिन्यूड ऑपरेशंस के डिस्पोजल पर वन-टाइम नॉशनल प्रॉफिट ₹82,600 करोड़ शामिल है। एनालिस्ट व्यूज: जेफरीज की चेतावनी, CLSA को ग्रोथ का भरोसा जेफरीज ने अपनी अंडरपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी और टारगेट प्राइस ₹300 पर रखा। उनका कहना है कि साइबरअटैक की वजह से Q3 में भी डिसरप्शन जारी रह सकता है। उन्होंने JLR के कई दिक्कतों की ओर इशारा किया, जैसे चीन में कंजम्प्शन टैक्स में बदलाव, कड़ा कॉम्पिटिशन। CLSA ने पॉजिटिव रुख अपनाया और आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ टारगेट को ₹450 तक बढ़ा दिया। CLSA का मानना है कि छोटे SUVs पर GST कट और लगातार डिमांड घरेलू PV बिजनेस को सपोर्ट दे सकती है, भले ही JLR का FY26 आउटलुक कमजोर बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *