टायर फटने से रेलिंग को तोड़कर टैंपो से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 की मौत

गांव चाचोकी के पास मंगलवार देर रात हाईवे पर सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। टायर पंचर होने से कार बेकाबू होकर पहले रेलिंग से टकराई और फिर रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ टैंपो से टकराकर लुधियाना-फगवाड़ा हाइवे पर पलट गई। हादसे में सवार 3 युवकों की जान चली गई, जबकि टैंपो चालक की एक टांग टूट गई। जानकारी के अनुसार कार सवार तीनों युवक जालंधर से लुधियाना जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार (पीबी 10डी-एस 5210) के परखच्चे उड़ गए। जान गंवाने वाले युवकों की पहचान साहिल (23), दलजीत भट्टी (20) और अरमान मेहमी तीनों निवासी गांव मुट्ठा कलां जिला जालंधर है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन फगवाड़ा अस्पताल पहुंचे। चश्मदीदों के मुताबिक, किसी को बचाने का मौका तक नहीं मिला। हादसे की सूचना मिलते पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस में तीनों युवकों को फगवाड़ा अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत करार दिया। वहीं, टाटा-407 टैंपो चालक की टांग फ्रैक्चर है, जो अस्तपाल में उपचाराधीन है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और टायर पंचर माना जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दर्शन सिंह भट्टी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों में अरमान हनुमंत कॉलेज का स्टूडेंट था, जबकि बाकी दोनों लड़के गांव में ही अपनी दुकान चलाते हैं। इनमें साहिल मोहम्मद अपना सैलून चलाता था, जबकि दलजीत भट्टी एयर कंडीशनर रिपेयर की शॉप चलाता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *