टावर चौक पर जर्जर मकान गिरा, बड़ा हादसा टला:फुटपाथ पर दुकान लगाने वाला व्यापारी मलबे में दबा, स्थानीय लोगों ने बचाया

देवघर के टावर चौक पर बुधवार शाम को एक पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले शिवनाथ प्रसाद नाम के व्यापारी मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तत्काल बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, टावर चौक स्थित यह मकान काफी पुराना था और इसके सामने कई फुटपाथ व्यापारी अपनी रेहड़ियां लगाते थे। मकान का आधा हिस्सा अचानक धराशायी हो गया, जिससे बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। महत्वपूर्ण है कि नगर निगम ने पहले ही शहर के पुराने मकानों को गिराने का निर्देश जारी किया था, क्योंकि इससे पहले भी पुराने मकान गिरने से तीन लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन शहर की हृदयस्थली कहे जाने वाले टावर चौक के इस खतरनाक मकान पर प्रशासन का ध्यान नहीं गया, जिसके कारण आज यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *