भास्कर न्यूज| टिटिलागढ़ शुक्रवार को टिटिलागढ़ विधायक नवीन जैन, मेयर ममता देवी जैन ने टिटिलागढ़ से हरिशंकर के लिए बस सर्विस का उद्घाटन किया। टिटिलागढ़ के लोग लंबे समय से टिटिलागढ़ से हरिशंकर के लिए सीधी बस की मांग कर रहे थे। हरिशंकर पश्चिम ओडिशा का एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है और यहां पर बहुत श्रद्धालु का समागम सालों भर रहता है। शनिवार को टिटिलागढ़ के धबलेश्वर बाबा के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद स्थानीय विधायक नवीन जैन और उनकी पत्नी म्यूनिसिपैलिटी चेयरमैन ममता देवी जैन ने हरी झंडी दिखाकर टिटिलागढ़ से हरिशंकर बस को रवाना किया। बस टिटिलागढ़ से हरिशंकर तक बेलगांव रोड से होते हुए सैंतला, टिकरापारा, धूमाभाटा , खपराखोल होते हुए शाम को वापस पटनागढ़ पहुंचेगी। इससे इस इलाके के लोग आसानी से तीर्थ स्थलों और हरिशंकर के धाम जा सकेंगे। विधायक को भी लंबे समय से उम्मीद थी कि अगर टिटिलागढ़ से सीधे हरिशंकर बस चलेगी तो बहुत से लोगों को फायदा होगा। म्युनिसिपल काउंसिल की चेयरमैन ममता देवी जैन ने कहा टिटिलागढ़ में इस हरिशकर बस की वजह से बहुत गरीब लोगों को कम खर्च में अपने परिवार जनों की अस्थियां विसर्जन की सुविधा मिल सकेगी और आम लोगों का सपना सच हो सकेगा।


