डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) के वीसी प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि जनजातीय भाषा विभाग (टीआरएल) में शिक्षकों की कमी 15 दिनों में दूर कर ली जाएगी। साथ ही वाद्ययंत्र प्रशिक्षक की भी नियुक्ति की जाएगी। वे गुरुवार को विवि के जैकब हॉल में क्लास रुम और शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए आंदोलन चला रहे आदिवासी छात्र संघ के प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे। वीसी ने छात्रों की सभी मांगों पर सहमति जताते हुए शीघ्र पूरा करने की बात कही है। मौके पर वीसी के अलावा डीएसडब्ल्यू सर्वोत्तम कुमार, प्रॉक्टर सह पीआरओ प्रो. राजेश कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार, एफओ डॉ. आनंद मिश्र, छात्र प्रतिनिधियों में अध्यक्ष दीपिका कच्छप, कार्यकारी अध्यक्ष बादल भोक्ता, आरयू के अध्यक्ष अमृत मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष दयाराम, उपाध्यक्ष वसीम अंसारी, सुनील सोरेन, कोषाध्यक्ष राकेश रोशन मौजूद थे। इसके अलावा एसीएस के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने टीआरएल के लिए वर्ल्ड क्लास भवन, नियमित सफाई, अखड़ा का स्टेज व शेड, ट्राइबल म्यूजियम निर्माण करने समेत अन्य डिमांड की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। मौके पर अध्यक्ष मनोज उरांव, अक्षय कुमार, दीपा कच्छप, अमित टोप्पो समेत अन्य थे। इन मांगों पर बनी सहमति क्लास शेड्यूल : टीआरएल की फर्स्ट शिफ्ट में यूजी और सकेंड शिफ्ट में पीजी की क्लास चलेगी। अलग भवन निर्माण : टीआरएल विभाग का अलग से भवन निर्माण किया जाएगा। पुस्तकालय में पुस्तकें : टीआरएल के एचओडी को लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी की लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया गया है।


