प्रदेश के टीएडी मंत्री और डूंगरपुर जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी रविवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के फलातेड गांव में स्कूल के डॉम का उद्घाटन किया। इससे कई बच्चों को एक साथ बैठाने की सुविधा मिलेगी। वहीं सरकार की एक साल की उपलब्धियों को गिनाया। प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी अपने दौरे के दौरान डूंगरपुर जिले के फलातेड गांव पहुंचे। उन्होंने फलातेड स्कूल में नव निर्मित डॉम का उद्घाटन किया। सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व विधायक अनीता कटारा भी मौजूद रहीं। प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सरकार की एक साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अपने एक साल में युवा, किसान, महिला और श्रमिक हर वर्ग का ध्यान रखते हुए काम किया है। राज्य सरकार ने अपने 5 साल में 4 लाख नौकरियों का वादा किया है। सरकार उस पर काम भी कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और यहां किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। वहीं अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भारत आदिवासी पार्टी और उनके नेताओं पर भी जमकार निशाना साधा।


