तिल्दा-नेवरा| संकुल केंद्र भिभौरी में संकुल स्तरीय शिक्षक टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने विषय आधारित नवाचारी मॉडल और शैक्षणिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, स्वर-व्यंजन एवं मात्राओं की पहचान, संस्कृत भाषा के रोचक खेल तथा गणित में जोड़-घटाना जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय हाई स्कूल भिभौरी के प्राचार्य तुलाराम वर्मा, व्याख्याता टीपी वर्मा, वरिष्ठ शिक्षक रामाधार वर्मा सहित संकुल के समस्त शिक्षकगणों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों एवं निर्णायक मंडल ने सभी स्टॉल का अवलोकन कर मॉडल्स और टीएलएम की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।


