टीकमगढ़ में कड़ाके की ठंड का कहर जारी:5 डिग्री पहुंचा रात का पारा, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी ठंड से बचने की सलाह

जिले में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। पिछले 6 दिनों से लगातार दिन और रात का तापमान घट रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान घटकर 23 डिग्री और रात का पारा 5 डिग्री पर पहुंच गया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को ठंड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ डॉक्टर आरके प्रजापति ने बताया कि जिले में गेहूं, चना, मसूर सहित अन्य फसलों की बोनी हो चुकी है। रात में किसान खेतों पर फसलों को पानी देते हैं। शीतलहर के कारण रात के पारे में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसी स्थिति में किसानों को खेतों के पास आग जलाकर रखना चाहिए। गर्म कपड़े पहनने की दी सलाह पानी देते समय किसान बार-बार आग तापकर शरीर को गर्म रखें। इसके अलावा गर्म कपड़े पहनें और सिर को अच्छे तरीके से ढककर रखें। उन्होंने कहा कि हृदय रोग से पीड़ित लोगों को खास तौर पर ठंड से बचने की जरूरत है। हार्ट पेशेंट को धूप निकलने के बाद ही घर से बाहर निकलना चाहिए। सुबह और शाम गर्म पानी का सेवन करने से ठंड से बचाव हो सकता है। पिछले 6 दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार हो रही गिरावट के चलते गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। हालांकि आसमान साफ होने के कारण सुबह से लेकर शाम तक अच्छी धूप निकल रही है। जिससे दिन में लोगों को ठंड से काफी राहत है। 5 डिग्री पर पहुंचा रात का पारा रविवार को दिन का तापमान 29.7 और रात का तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को दिन का तापमान 26 डिग्री और रात का पारा 8.8 डिग्री रहा। मंगलवार को दिन का तापमान 23 और रात का तापमान 6.4 डिग्री रहा। बुधवार को दिन का पारा 24.4 और रात का तापमान 6.3 डिग्री रहा। गुरुवार को दिन का तापमान 23.8 और रात का पारा 5.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.01 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *