टीकमगढ़ में बाइक सवार दंपत्ति घायल:सड़क पर फैली गिट्टी से फिसले; अस्पताल में भर्ती

टीकमगढ़ में मंगलवार रात नए बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर फैली गिट्टी के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को टैक्सी से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल दंपत्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के कैलगवा निवासी सूरज केवट और उनकी पत्नी संगीता के रूप में हुई है। वे बल्देवगढ़ में रिश्तेदारी से अपने गांव लौट रहे थे। दुर्घटनास्थल पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण सड़क के एक हिस्से में गिट्टी और रेत फैली हुई थी। गिट्टी से बाइक बेकाबू होकर फिसली रात के अंधेरे में सूरज केवट और संगीता अपनी बाइक से फिसलकर गिर गए। संगीता की नाक से और सूरज के कान से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एक टैक्सी रोककर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूरज के मोबाइल से उनके परिजनों को भी सूचना दी गई। फिलहाल, दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार की ओर से लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *