टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के गौना गांव में बुजुर्ग दंपति के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना में 65 वर्षीय पति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी लगते ही पलेरा थाना पुलिस सहित जतारा एसडीओपी और एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि गौना गांव में बुजुर्ग की हत्या की सूचना मिली थी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ शुरू की। मृतक का नाम बिहारी अहिरवार और उसकी पत्नी का नाम धनकू बाई है। उन्होंने बताया कि बिहारी और उसकी पत्नी पर अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला किया है। जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि महिला घायल है। उसे इलाज के लिए पलेरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना स्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। मोहल्ले वालों से जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली मजदूरी करने गए बेटे एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतक के 2 बेटे हैं। दोनों मजदूरी के लिए दिल्ली गए हैं। घर में बुजुर्ग दंपति अकेले रहते थे। दोनों बेटों को घटना की सूचना दे दी गई है।


