टीकमगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सख्त:चौराहे पर लगाई पुलिस अधिकारियों की क्लास, लगातार पेट्रोलिंग करने के दिए निर्देश

टीकमगढ़ शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने बुधवार शाम एसपी मनोहर मंडलोई नगर भ्रमण पर निकले। शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने मिश्रा तिराहे पर पुलिस अधिकारियों की क्लास लगाई। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार सरेआम मारपीट के मामले सामने आए हैं। चार दिन पहले सेलसागर चौराहे पर दो लड़कों के बीच मारपीट हुई थी। अगले दिन गांधी चौराहे पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से शहर के लोगों में असामाजिक तत्वों के खिलाफ नाराजगी थी। बढ़ती आपराधिक घटनाओं के चलते आज शाम एसपी शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले। उन्होंने मुख्य चौराहों पर पुलिस कार्रवाई के संबंध में चर्चा की। नगर की सड़कों पर पैदल भ्रमण किया। इस दौरान जिले के समस्त थाना और चौकियों के प्रभारी अधिकारी शामिल हुए। एसपी मंडलोई ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मुख्य चौराहों और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा और यातायात संबंधी बिंदुओं पर अधिकारियों को निर्देशित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *