टीकमगढ़ में पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सुबह से हल्का कोहरा छाने लगा है। जिससे दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को दिन का तापमान 26 डिग्री और रात का तापमान 6.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार को दिन का तापमान 24.3 और रात का पारा 5 डिग्री दर्ज मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिली है। दिन में धूप निकलने से फसलों की ग्रोथ अच्छी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर के बाद घने कोहरे के साथ दिन और रात के तापमान में एक बार फिर कमी दर्ज की जाएगी। भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन का तापमान 24.3 डिग्री और रात का पारा 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। सुबह 8:30 तक छाया रहा हल्का कोहरा मंगलवार को दिन का तापमान 1 डिग्री बढ़कर 25.5 और रात का तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को दिन का तापमान 25 डिग्री और गुरुवार को 26.02 डिग्री रिकार्ड किया गया। वही रात का तापमान बुधवार को 6.7 और गुरुवार को 6 डिग्री रहा। शुक्रवार को दिन का तापमान 26 डिग्री और रात का तापमान बढ़कर 6.8 डिग्री पर पहुंच गया है। आज सुबह 8:30 तक हल्का कोहरा रहा। इसके बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है।


