भीलवाड़ा में नंदराय कस्बे के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल में लेक्चरर के ट्रांसफर से नाराज छात्र-छात्राएं तीसरे दिन भी धरने पर डटे हुए हैं। कड़ाके की ठंड और 8 डिग्री तापमान के बावजूद बच्चे दो रातों से स्कूल के बाहर धरना स्थल पर ही सो रहे हैं। ग्रामीण और परिजन भी बच्चों का समर्थन करते हुए आंदोलन में साथ दे रहे हैं। 11 जनवरी को हुआ था ट्रांसफर, 12 से आंदोलन शुरू स्कूल के भूगोल लेक्चरर शंकरलाल जाट का 11 जनवरी को ट्रांसफर कर भीलवाड़ा के राजेन्द्र मार्ग स्कूल भेज दिया गया। इससे नाराज छात्र सोमवार 12 जनवरी शाम करीब 4 बजे धरने पर बैठ गए। जब कोई अधिकारी सुनवाई के लिए नहीं पहुंचा तो छात्र रात को वहीं खाना खाकर टेंट और बिस्तर लगाकर सो गए। अगले दिन 13 जनवरी को तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद भी छात्रों ने आंदोलन जारी रखा। बुधवार को और छात्र जुड़े, स्कूल में ताला बुधवार सुबह स्कूल के अन्य छात्र-छात्राएं भी धरने में शामिल हो गए। प्रदर्शनकारी बच्चों ने नाश्ता और लंच भी धरना स्थल पर ही किया। स्कूल में करीब 600 स्टूडेंट्स हैं और सभी ने स्कूल पर ताला लगाकर पढ़ाई ठप कर दी है। ट्रांसफर निरस्त नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रहेगा धरने पर बैठे छात्रों ने कहा- जब तक लेक्चरर शंकरलाल जाट का ट्रांसफर निरस्त नहीं किया जाता, आंदोलन खत्म नहीं होगा। शंकरलाल सिर्फ शिक्षक नहीं, बल्कि पेरेंट्स की तरह उनका मार्गदर्शन करते हैं। छात्रों ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। छात्रों ने बताया- पिछले सत्र में बोर्ड परीक्षा में 90% से ज्यादा अंक लाने वाले 5 छात्रों को अपने खर्च पर हवाई यात्रा करवाई थी। स्कूल भवन की जर्जर हालत सुधारने के लिए भामाशाहों से संपर्क कर मरम्मत करवाई। बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके भविष्य की भी चिंता करते हैं। सर ने ही पिछले 7 साल से इसी स्कूल में कार्यरत हैं। धरना स्थल पर फूट पड़े आंसू 12 जनवरी को धरने के दौरान कई छात्राएं रोने लगीं थीं। उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। छात्राएं कहने लगीं- हमारे साथ ही ऐसा क्यों होता है? अच्छे टीचर को क्यों हटाया जा रहा है? इस भावुक माहौल ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। — संबंधित ये खबर भी पढ़ें … रोने लगीं स्कूल के बाहर धरना दे रही छात्राएं:कड़ाके की ठंड में रातभर बैठे रहे स्टूडेंट, हवाई यात्रा करवाने वाले लेक्चरर के ट्रांसफर से नाराज भीलवाड़ा में एक शिक्षक (लेक्चरर) के ट्रांसफर से नाराज बच्चे धरने पर बैठ गए। 8 डिग्री तापमान के बीच स्टूडेंट ने पूरी रात धरना स्थल पर गुजारी। बच्चों का धरना मंगलवार को भी जारी है। धरने पर बैठी कुछ बच्चियां फूट-फूटकर रोने लगीं। (पूरी खबर पढ़ें)


