टीचर की बाइक की डिग्गी से 3 लाख रुपए चोरी:शहडोल में नट बैंक से पैसे निकाल कर लौट रहे, बदमाश हुए फरार

शहडोल जिले के जयसिंहनगर में दिनदहाड़े एक टीचर की बाइक की डिग्गी से 3 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। निगई गांव के शिक्षक जीवनलाल नट बैंक से पैसे निकालकर बस स्टैंड पर फल खरीदने रुके थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक की डिग्गी से रुपए चुरा लिए। टीचर ने बदमाशों को पैसे निकालते हुए देखा और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वे फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने भी बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तुरंत सूचना पर भी देर से पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के मौके पर देर से पहुंचने के कारण अपराधियों को पकड़ा नहीं जा सका। स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है। वे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी ने इनाम की घोषणा की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *