गरियाबंद जिले में शिक्षक और स्कूल भवन की मांग को लेकर भाठापानी स्कूल के स्टूडेंट्स पेरेंट्स के साथ पदयात्रा पर निकले। इसकी खबर जैसी ही प्रशासन को लगी, तत्काल शिक्षक की व्यवस्था करा दी गई। पदयात्रा मैनपुर के लिए निकली थी। छात्र 1 किमी पहुंचे थे कि उन्हें सूचना दी गई कि शिक्षक की व्यवस्था कर दी गई है। इसके बाद स्टूडेंट्स लौट गए। बीईओ महेश पटेल ने बताया कि भवन की मंजूरी के लिए फाइल भेजा गया है। शिक्षक की व्यवस्था करने के बाद छात्र और पालक गांव वापस लौट गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मिडिल स्कूल के शिक्षक को अपने मूल शाला से हटाकर अन्यत्र पदस्थ कर दिया गया है। उनके स्कूल के लिए जो भवन है जर्जर हो गए हैं। स्कूल भवन के लिए मंजूरी मिलने के बावजूद अब तक भवन नहीं बना है।


