टीटी ने आरपीएफ को दी रिपोर्ट:बीकानेर से अमृतसर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में किन्नरों का हंगामा, एसी कोच में तोड़फोड़ की

बीकानेर से अमृतसर जा रही ट्रेन संख्या 14803 (भगत की कोठी) में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ किन्नरों ने पीलीबंगा के पास ट्रेन में हंगामा और तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो यात्रियों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक किन्नर वातानुकूलित कोच के फाटक में लगा कांच तोड़ता नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ किन्नर सूरतगढ़ से ट्रेन में सवार हुए थे और अलग-अलग कोच में जाकर यात्रियों से रुपयों की मांग करने लगे। विरोध करने पर वे एसी कोच में पहुंच गए और वहां भी शोर-शराबा शुरू कर दिया। पीलीबंगा पहुंचने से पहले एक किन्नर ने कथित रूप से बदसलूकी करते हुए कोच के दरवाजे का कांच तोड़ दिया। सूचना मिलते ही टीटी हीरा लाल सुथार मौके पर पहुंचे और हनुमानगढ़ स्थित आरपीएफ थाने को रिपोर्ट दी। बीकानेर कंट्रोल रूम को भी घटना से अवगत कराया गया। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को शारीरिक चोट नहीं आई, हालांकि रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *