सशक्त नारी, सशक्त समाज मरू उड़ान अभियान के तहत महिलाओं और युवतियों के लिए बुधवार शाम को लर्निग लाइसेंस देने के साथ ट्रेनिंग दी गई। इस पहले महिला एवं बाल विकास विभाग शासन सचिव महेंद्र सोनी और जिला कलेक्टर टीना डाबी ने ट्रैनिग प्रोग्राम की शुरूआत की। शासन सचिव महेंद्र सोनी ने कहा कि महिलाओं किसी पर निर्भर नहीं रहकर आत्मनिर्भर बने। ड्राइविंग के साथ-साथ स्विमिंग सिखने की भी बात कही। इन्होंने कहा कि मैंने महिलाओं को कार की स्टेयरिंग पकड़कर कार चलाते देखा है यह मेरे लिए सुखद अनुभूति है। किसी स्कीम की सार्थक तभी है जब वह जमीन पर उतरे। 200 महिलाओ ंने रजिस्ट्रेशन करवाए है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, जिला परिवहन विभाग और एनजीओं के सहयोग से महिलाओं और युवतियों को अलग-अलग ग्रुप में ड्राइविंग सिखाई जाएगी। महिलाओं में हर क्षेत्र के साथ-साथ ड्राइविंग स्कील में आगे आना चाहिए। इमरजेंसी होने पर लाइफ सेविंग में अहम होती है। सशक्त नारी, सशक्त समाज मरू उड़ान अभियान के तहत बाड़मेर जिला प्रशासन ने अभिनव पहल करते हुए महिलाओं को ड्राइविंग सिखाने के लिए बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय में महिला एवं बाल विकास के विभाग के सचिव महेन्द्र सोनी और जिला कलक्टर टीना डाबी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रोग्राम को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर टीना डाबी ने बताया कि ड्राइविंग एक ऐसी विधा है, जो आज के दौर में अत्यावश्यक हो गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए ही यह ड्राइविंग ट्रेनिंग आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से भी जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पूरा सहयोग मिल गया है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं का आभार भी जताया। रेणुका बोली- जिला प्रशासन की अच्छी पहल रेणुका जाखड़ ने कहा कि जिला कलेक्टर ने हमारे लिए यह योजना शुरू की बहुत खुशी है। तेज दौड़ती लाइफ आने-जाने में जो परेशानी होती है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत ही अच्छा प्रयास है। आने वाली पीढ़ी भी हमें देखकर कुछ सीखेगी। मैंने वाहन चलाने के लिए जो अहम् रुल्स वो भी जाने। कार चलाते वक्त सबसे पहले सीट बेल्ट लगाना जरूरी है। 20 महिलाओं को दिए गए लर्निंग लाइसेंस इस अवसर पर शासन सचिव महेन्द्र सोनी और जिला कलक्टर टीना डाबी ने 20 महिलाओं को लर्निंग लाइसेंस भी प्रदान किए। इसके साथ ही उन्होंने अन्य महिलाओं को भी ट्रेनिंग के पश्चात् लाइसेंस बनाने की अपील की। 200 महिलाओं ने कराया पंजीयन, 10 महिलाओं का पहला बैच शुरू मरू उड़ान अभियान के तहत ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए 200 महिलाओं ने पंजीयन कराया है। इनमें से जिला परिवहन कार्यालय पर 10 महिलाओं के ट्रेनिंग का पहला बैच शुरू हो गया है। इस दौरान सेफ ट्रैफिक रुल्स के बारे में भी विस्तार से जानकारी गई। कार्यक्रम में ये थे उपस्थित इस कार्यक्रम में उपवन संरक्षक सविता दहिया, महिला एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, समेकित बाल विकास सेवाओं के उप निदेशक सोमेश्वर देवड़ा, जिला परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। इस दौरान महिला मंडल बाड़मेर आगोर की सड़क सुरक्षा टीम भी उपस्थित रहेगी।


