टीमवर्क आर्ट्स उत्सव…कविता और रूहानी संगीत के रंग में रंगा अमृतसर

अमृतसर| टीमवर्क आर्ट्स के ‘द सेक्रेड अमृतसर’ के चौथे संस्करण का शुभारंभ शुक्रवार को रियाल्टो चौक स्थित होटल में हुआ। इसके साथ ही रहस्यवादी कविता, संगीत और आध्यात्मिक अभिव्यक्ति के उत्सव की एक गंभीर और आत्मीय सांस्कृतिक यात्रा की शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह में एमी सिंह की प्रस्तुति ‘मिस्टिकल पोएम्स ऑफ लवर्स एंड रेबेल्स’ (इश्क कमाल) विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद विद्या शाह ने ‘आज जाने की जिद न करो’ की अपनी दिल को छू लेने वाली संगीत प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत सरोवर प्रीमियर में तरुणदीप सिंह के भावपूर्ण गुरबानी गायन और सौमिक दत्ता के सरोद वादन से हुई। इसके बाद, सत्र ‘रिपोर्टिंग कॉन्फ्लिक्ट: पंजाब एंड इट्स ट्रॉमाज’ में वरिष्ठ पत्रकार हरिंदर बावेजा और नवदीप सूरी ने पंजाब के इतिहास, स्मृति और पहचान पर गहरे विचार साझा किए। प्रतिनिधियों ने हेरिटेज वॉक के जरिए शहर की ऐतिहासिक गलियों को जाना और श्री हरमंदर साहिब में नतमस्तक हुए। शाम का समापन किला गोबिंदगढ़ की भव्यता के बीच हुआ। अनिरुद्ध वर्मा कलेक्टिव ने शास्त्रीय संगीत की नई व्याख्या पेश की, वहीं दिग्गज गायिका उषा उत्थुप की ऊर्जावान प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *