टीम इंडिया की जीत के लिए फैंस की पूजा-अर्चना:काशी में भगवान शिव का अभिषेक किया; चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच

चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 2023 में भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल में भारत की जीत को लेकर सुबह से ही क्रिकेट फैंस अपने-अपने तरीके से पूजा अर्चना कर रहे हैं। बनारस में क्रिकेट फैंस ने भारत की जीत के लिए सारनाथ शिव मंदिर में 11 लीटर दूध से भगवान शिव को अभिषेक किया। आलोक शरण ने बताया कि भारत की जीत के लिए प्रार्थना किया। हम चाहते हैं कि भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के हार का बदला ले। हमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें हैं। वहीं हम चाहते हैं कि विराट कोहली एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ वाली पारी खेलें। ICC टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया आगे
ICC के 2 वनडे टूर्नामेंट होते हैं, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी। इन टूर्नामेंट में दोनों टीमें 18 बार भिड़ीं, 7 में भारत और 10 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। इस दौरान 1 मैच बेनतीजा भी रहा। हालांकि, ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट में दोनों टीमें 9वीं बार भिड़ेंगी। इससे पहले हुए 8 मुकाबलों में नतीजे बराबरी के रहे। 4-4 बार दोनों को जीत मिली। ______________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल- भारत को 3 एडवांटेज:दुबई में 2 बैटर्स शतक लगा चुके, धीमी पिच के लिए 5 स्पेशलिस्ट स्पिनर; ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग चैलेंज भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगातार 3 मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। 4 मार्च को नॉकआउट में टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हराया था। हालांकि अब मुकाबला दुबई में है, जहां स्पिनर हावी है। ऐसे में भारत को 3 एडवांटेज मिल सकते हैं। पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *