ब्यास क्रिकेट क्लब और जेसी क्रिकेट क्लब की टीम के बीच ब्यास गांव में क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जेसी क्रिकेट क्लब की टीम ने 170 स्कोर बनाए। बल्लेबाजी में विशाल ने 52, प्रिंस ने 40 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सोनी ने 4, सतपाल और यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्यास गांव की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। बल्लेबाजी करते हुए सतपाल ने 72 और सोनी ने 30 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच सतपाल को चुना गया।


