टी-20 वर्ल्डकप में भारत की जीत, रायपुर में जश्न:जयस्तंभ चौक में होली से पहले लोगों ने उड़ाए गुलाल, जमकर आतिशबाजी भी

टी-20 वर्ल्डकप के सबसे बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। हाईवोल्टेज मैच में भारतीय टीम ने जोरदार खेल दिखाया। जीत के बाद राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में जश्न मनाने बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस हाईवोल्टेज मैच भारतीय टीम ने जोरदार खेल दिखाया और पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। हालांकि ओपनर अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट हो गए। लेकिन ईशान किशन ने दबाव नहीं लिया और तेजी से रन बनाना जारी रखा। इस मैच की जीत ने होली से पहले भारतीयों को सेलीब्रेशन का मौका दिया। देखिए जश्न की तस्वीरें… भारत का दबदबा बरकरार टूर्नामेंट में 10 मैच से नहीं हारा भारत: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के नाम लगातार 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड है। टीम ने 2024 में 8 मैच जीते थे, अब 2026 में 2 मैच जीतकर टीम नया रिकॉर्ड बना चुकी है। पाकिस्तान को 8 में से 7 वर्ल्ड कप मैच हराए: टी-20 वर्ल्ड कप में IND-PAK में 8 मैच खेले गए, 7 में भारत और महज 1 में पाकिस्तान को जीत मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *