टूटी सड़कें, खुले बिजली बॉक्स और गंदगी से लोग परेशान:10 साल से अधूरी सड़क, CSI सतपाल टोपियां बने ‘पब्लिक के स्टार’

जयपुर शहर में लोग सिर्फ ट्रैफिक और महंगाई ही नहीं, बल्कि टूटी सड़कों, खुले बिजली बॉक्स और गंदगी जैसी बुनियादी समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सामने आई तस्वीरें विकास के दावों की पोल खोल रही हैं। कहीं 5 साल से सड़क नहीं बनी, तो कहीं 10 साल पहले खोदी गई सड़क आज तक ठीक नहीं हुई। हालांकि, ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत के बाद कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान भी हुआ है, जिससे लोगों को राहत मिली है। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। मेन रोड टूटी, 5 साल से लोग परेशान जयपुर के निवारू रोड के गणेश नगर एक्सटेंशन इलाके से हंसराज गुर्जर ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर सड़क की समस्या को पोस्ट किया है। हंसराज ने लिखा कि, इनके इलाके में पिछले 5 सालों से रोड नहीं बनी है। क्षेत्रवासियों को हर दिन दूसरी गली से हो कर गुजरना पड़ता है, जब्कि मेन रोड ये है। लोगों को इस कारण से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
2016 में खोदी सड़क आज तक अधूरी सीकर रोड पर ढेर के बालाजी क्षेत्र से ओम निरंजन खंडेलवाल ने भी बताया कि, न्यू महाराजा कॉलोनी को पुरानी महाराजा कॉलोनी से जोड़ने के लिए सड़क को साल 2016 में खोदा गया था। लेकिन आज 10 सालों के बाद भी ये रोड ठीक नहीं की गई है। बारिश के समय में तो हालात और भी बदतर हो जाते है, लोगों का यहां से गुजरना तक मुश्किल होता है। खुले बिजली बॉक्स से हादसे का खतरा प्रताप नगर के अजय मार्ग, सेक्टर 13 से इंद्रजीत कुशवाह ने ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट किया है कि, इस कॉलोनी में सड़क के किनारे एक बिजली का बॉक्स खुला हुआ पड़ा है। बिजली के तार साफ नजर आ रहे है। ये खुले तार कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते है। यहां रहने वाले लोगों को हर समय डर बना रहता है। टूटी सड़क से आवागमन प्रभावित टोंक रोड की ग्लास फैस्ट्री के सामने से भी सड़क की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी अमन ने मानसिंहपुरा से बताया कि, यहां पर सड़क पिछले 2 महीनों से टूटी हुई है। ये रास्ता कई मेन रोड का है, जिससे परेशानी ज्यादा हो रही है। लोगों ने इसे ठीक करने की मांग की है। शिकायत के बाद स्ट्रीट लाइट और कचरे की समस्या का समाधान मानसरोवर के राधा स्वामी मार्ग, सावित्री विहार से रजनीश अजमेरा ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर मेन रोड की लाइट की समस्या पोस्ट की थी। रजनीश ने बताया था कि, स्ट्रीट लाइट नहीं जलने की वजह से पूरी रोड पर अंधेरा रहता है, और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। समस्या पोस्ट होने के कुछ ही समय में इसका समाधान कर दिया है। जिसके बाद लोगों को राहत मिली है।
वहीं, जयपुर के कागदीवाड़ा पुलिया माउंट रोड निवासी पंकज उपाध्याय ने क्षेत्र के श्मशान घाट के बाहर कचरे की समस्या के बारे में शिकायत की थी। पंकज ने बताया कि, काफी सालों से इस जगह को ‘कचरा डिपो’ बना दिया गया है। कचरे के ढेर के आस-पास जानवरों का भी जमावड़ा रहता था। समस्या पोस्ट होने के बाद प्रशासन ने तुरंत हरकत में आकर इसका समाधान कर दिया है। जिससे लोगों को राहत मिली है। CSI सतपाल टोपियां बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ कागदीवाड़ा पुलिया माउंट रोड के पास से कचरे की समस्या ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर पोस्ट हुई थी। जिसके बाद नगर निगम के CSI सतपाल टोपियां ने तुरंत इस पर एक्शन लिया और टीम को भेज कर साफ-सफाई करवादी है। जिसके बाद से लोगों में खुशी देखने को मिल रही है।
भास्कर समाधान बना जनसमस्याओं का प्रभावी मंच भास्कर समाधान के माध्यम से शहर के अलग-अलग इलाकों की समस्याएं न केवल सामने आ रही हैं, बल्कि उनका समाधान भी हो रहा है। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से शहर की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद मजबूत होती दिखाई दे रही है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान में उठीं सड़क, सीवर और लाइट की समस्याएं:कई वार्डों में शुरू हुई कार्रवाई, पार्क और खाली प्लॉट से हटाई गंदगी 2.जयपुर में खुला ट्रांसफॉर्मर बना खतरा:सूर्य नगर के पार्क में गंदगी से परेशानी, हरेंद्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 3.भास्कर के समाधान सेगमेंट से गूंजी वार्डों की आवाज:कई जगह कार्रवाई से मिली राहत, पार्क की गंदगी, बंद लाइट, अधूरी सड़क मुद्दों पर विभाग सक्रिय 4.आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने रविन्द्र सिंह:मालवीय नगर में सड़क निर्माण से टूटी पाइप लाइन, सांगानेर में कचरा नहीं उठने से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान का असर, खुले चैंबर बंद:स्ट्रीट लाइट दुरुस्त, कार्रवाई करने वाले हिमांशु शर्मा बने स्टार ऑफिसर 6.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का लगातार हो रहा असर:हरमाड़ा में 3 महीने बाद जली स्ट्रीट लाइट, सड़कों के गड्ढे व पाइप लाइन लीकेज सुधर रहे 7.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:PHC में सीवर लीकेज ठीक, चांदपोल में अतिक्रमण हटा; शहरवासियों का बढ़ा भरोसा 8.भास्कर समाधान सेगमेंट में लगातार सामने आ रही समस्याएं:गौरव टावर पर सीवर लीकेज से परेशानी, दयानंद नगर में बंदरों का आतंक 9.एक महीने से बंद रोडलाइट 24 घंटे में ठीक:’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग जनसमस्याएं कर रहे हैं पोस्ट, अधिकारी भी तुरंत ले रहे एक्शन 10.जनसमस्याओं के बीच सफाई कार्रवाई तेज:कहीं कचरे के ढेर, कहीं जाम नाले, तो कहीं क्षतिग्रस्त पुलिया; समाधान में उठी आवाज पर दो जगह मिली राहत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *