दंतेवाड़ा| गर्मी का दौर मार्च महीने से शुरू हो जाएगा। इसे लेकर प्रशासन अब भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। अस्थाई बांध बनाने अभी तक कोई आदेश जारी हुआ है, न ही बाढ़ ने टूटे एनीकेट, स्टॉप डेम की मरम्मत हो पाई है। कहीं भी नदी-नालों में पानी नहीं ठहर रहा है। गर्मी में नदी-नालों के सूखने से निस्तारी की समस्या होगी। साथ ही हैंडपंप और नलकूप रिचार्ज भी नहीं हो पाएंगे। दंतेवाड़ा में 100 से अधिक स्टॉप डेम चारों ब्लॉक में बने हुए हैं। बड़े एनीकेट भी हर ब्लॉक में कहीं 2, तो कहीं 4 बने हुए हैं। यहां भी पानी रोकने के कोई प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत, जल संसाधन विभाग और पंचायत विभाग की जवाबदारी का हवाला दे पल्ला झाड़ रहे हैं। जिलेभर में स्टाप डेम के गेट तक गायब हो चुके हैं।


