टूटे पैर के बाद भी नूतन पहुंची केंद्र, लिया प्रमाण-पत्र

गुमला | गुमला नगर निकाय का चुनाव संपन्न हो गया| शहर की सरकार का चेहरा भी साफ हो गया। प्रशासनिक देखरेख में निर्धारित समय सुबह के आठ बजे से कुछ देर विलंब से केओ कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में काउंटिंग का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतगणना केंद्र के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ जमी हुई थी। प्रत्याशी और समर्थक परिणाम जानने के लिए इच्छुक थे। घोषणा के साथ ही कहीं खुशी कहीं गम का नजारा देखा गया। बम-पटाखों, फूल-मालाओं और लोगों की मौजूदगी से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रमा नजर आया। जीत के बाद सभी प्रत्याशियों को विजयी होने का प्रमाण पत्र दिया गया। देर शाम तक काउंटिंग स्थल लोगों की भीड़ से गुलजार रहा। इधर जीत के बाद वार्ड 15 के प्रत्याशी उमा देवी के समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला और जनता का आभार जताया। गुमला| शहरी क्षेत्र के वार्ड 19 की दावेदार नूतन रानी की जीत रोमांचित करने वाली है। नामांकन के बाद उनका पैर टूट गया। जिस कारण ई-रिक्शा में इसी स्थिति में वह चुनाव प्रचार करती रही और अब जब मतगणना हुई, तो वे निर्वाचित घोषित हुई। जीत के बाद नूतन ई-रिक्शा में ही मतगणना केंद्र पहुंची। जहां प्रमाण-पत्र दिया गया। नूतन 2018 के चुनाव में भी जीती थी। यह लगातार उनकी दूसरी जीत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *