टूरिस्ट से मारपीट करने वाले दो आरोपी पकड़े:डीएसपी राठौड़ बोले-फरार 2 आरोपियों की तलाश जारी, सिटी रेलवे स्टेशन बाहर टूरिस्ट से मारपीट का मामला

उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन मैन रोड पर सोमवार देर रात को एक टूरिस्ट के साथ लूट की नीयत से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी गणेश पिता नारायण मोगिया निवासी रेलवे स्टेशन और लक्ष्मण सिंह उर्फ लखन पिता प्रभु सिंह निवासी रेलवे स्टेशन को डिटेन किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोबाइल लूट की नीयत से उन्होंने टूरिस्ट के साथ मारपीट की थी। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। डीएसपी राठौड़ ने बताया कि मामला जानकारी में आने के बाद गंभीरता से लिया गया। सूरजपोल थाने से अलग-अलग टीमों का गठन कर घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश शुरू की गई। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें 4 बदमाशों को नामजद किया गया। इनमें से दो को गिरफ्तार किया। बाकी दो की तलाश जारी है। मोबाइल नहीं देने वर मुंह पर पत्थर मारकर किया था घायल
घटना सोमवार देर रात करीब 11 बजे की है। जब उदयपुर रेलवे​ सिटी स्टेशन मैन रोड पर नटराज होटल के बाहर टूरिस्ट लोकेन्द्र सिंह निवासी ​सीकर पर कुछ बदमाशों ने लूट की नीयत से हमला कर दिया था। हमलावरों ने किसी से बात करने के लिए उसका मोबाइल मांगा था। मोबाइल देने से मना करने पर पीड़ित के मूंह पर पत्थर मारा, जिससे उसका होट फट गया और दो दांत टूट गए थे। चेहरा खून से सन गया। घायल को राहगीरों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहीं, पर्यटन नगरी उदयपुर में रेलवे स्टेशन के बाहर टूरिस्ट के साथ हुई इस तरह की वारदात के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठे थे। इसके बाद डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *