भास्कर न्यूज | बीजापुर अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुबह के सत्र में चार मैच खेले गए। पहले मैच में जबलपुर रेलवे ने अम्मा मार्केटिंग को हरा दिया। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन स्मैश और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया। दूसरे मुकाबले में पुणे ने बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी को हराया। तीसरे मुकाबले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने उत्तरप्रदेश को मात दी। समाचार लिखे जाने तक तीन मैच ही हो सके थे। दिनभर में 10 मैच खेले गए। शुक्रवार को अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन किया जाएगा।


