गढ़वा | पलामू जिले के मोहम्मद गंज थाना क्षेत्र के सवनवा गांव निवासी नजीर खान का पुत्र इस्लामुद्दीन खान 30 वर्ष टेंपो पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में इस्लामुद्दीन खान का पुत्र सज्जू खान ने बताया कि वह अपने घर से बेटी के यहां मझिआंव थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव अपने बेटी के यहां आए हुए थे। वहां से फिर दूसरी बेटी को यहां मेराल थाना क्षेत्र के तिकुलडीहा गांव जा रहे थे। इसी दौरान माझिआंव स्थित पुराना अस्पताल के पीछे टेंपो के सामने अचानक आने के कारण टेंपो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस के मदद से घायलों को उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों को दिया। इसके बाद सवनवा गांव से उसके परिजन गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।


