टेनिस चैंपियनशिप में प्रणजय ने जीता खिताब

14 वर्षीय प्रणजय सिवाच ने अंडर-18 ऑल इंडिया नेशनल टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र के वरिष्ठ खिलाड़ी को सीधे सेट में 6-1, 6-4 से पराजित किया। इतनी कम उम्र में उच्च आयु वर्ग के राष्ट्रीय टेनिस खेल में खिताब जीतना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन का प्रमाण है। उसके लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते पिछले वर्ष भारतीय डेविस कप टेनिस टीम से जुड़ने का अवसर मिला था और इस वर्ष भी वे ट्रायल देगा। इस मौके पर पिता मनोज सिवाच, कोच निखिल हुड्डा ने उसे बधाई दी। गौर है कि प्रणजय मॉडल टाउन टेनिस अकादमी में प्रैक्टिस करता हैं। चीफ कोच सुखदीप सिंह जज ने बताया कि प्रणजय लगातार कड़े अभ्यास के चलते खुद को बेहतर खिलाड़ी बना रहा है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य प्रणजय को टेनिस खेल में ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *