टेरेंस लुईस ने कहा- रियलिटी शो स्क्रिप्टेड होते हैं:सिर्फ डांस और डिसीजन असली होता है, गेस्ट और कंटेस्टेंट्स की बातचीत भी पहले से फिक्स

कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने हाल ही में रियलिटी शोज को लेकर बात की है। कोरियोग्राफर का कहना है कि रियलिटी शो में काफी चीजें स्क्रिप्टेड होते हैं। सिर्फ डांस और डिसीजन असली होता है। टेरेंस ने बताया कि उन्हें गेस्ट और कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत भी स्क्रिप्टेड करने के लिए कहा जाता है। रियलिटी शो स्क्रिप्टेड होते हैं- टेरेंस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस कई सालों से डांस रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रहे हैं। टेरेंस ने हाल ही में पिंकविला के साथ बातचीत की, इस दौरान उन्हें डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स की एक पुरानी फोटो दिखाई गई। टेरेंस इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह फोटो ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के प्रमोशन के दौरान की थी। फोटो पर रिएक्शन देते हुए टेरेंस ने कहा कि ऐसे मोमेंट शायद ही कभी नेचुरल होते हैं। इन सारे मोमेंट्स को ऑडियंस को अट्रैक्ट करने के लिए बनाया जाता है। मोमेंट क्रिएट करने के लिए कहा जाता है- टेरेंस टेरेंस लुईस रियलिटी शोज के स्क्रिप्टेड होने के बारे में बात करते हुए कहते हैं, ‘बहुत से लोगों को यह लगता है कि हम डांस करना चाहते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हमें ऐसे मोमेंट क्रिएट करने के लिए कहा जाता है। तो जब आप पूछते हैं कि क्या चीजें स्क्रिप्टेड होती हैं, तो मैं उसके जवाब में यहीं कहूंगा कि हां, शो के गेस्ट और कंटेस्टेंट्स के बीच की सारी बातचीत को पहले से प्लान किया जाता है। हालांकि, हमारा डांस, लोगों का टैलेंट, हमारा डिसीजन और कमेंट सब नेचुरल होता है।’ इसके अलावा टेरेंस ने शेयर किया कि उन्हें स्टेज पर एक बड़ा मोमेंट क्रिएट करने के लिए कहा गया था। इसलिए उन्होंने दीपिका को डांस करने के लिए कहा। दीपिका को स्टेज पर डांस करना है, वह इसके बारे में नहीं जानती थीं। कई सालों से डांस रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रहे हैं टेरेंस लुईस को रियलिटी डांस शो ‘डांस इंडिया डांस’ (2009-2012) और ‘नच बलिए’ (2012-2017) को जज करने के लिए जाना जाता है। साथ ही वह मुंबई में अपनी ‘टेरेंस लुईस कंटेम्परेरी डांस कंपनी’ भी चलाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *