टैंकरों से डीप बोरवेल का नहीं, डैम का पानी भेजेगा नगर निगम

18 को दोपहर से प्रभावित होगी जलापूर्ति रूक्का से बूटी आने वाली राइजिंग पाइपलाइन में कई जगह लीकेज है। इसकी मरम्मत 18 फरवरी को होगी। इसके लिए 18 फरवरी को दोपहर 2 से 4 बजे तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी। लीकेज मरम्मत में देरी होने पर देर शाम तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। रांची | राजधानी में गर्मी में पानी की किल्लत से निपटने के लिए नगर निगम तैयारी में जुट गया है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी निगम अपने डीप बोरवेल से पानी नहीं निकालेगा। पानी की किल्लत वाले मुहल्लों में टैंकरों से सरफेस वाटर भेजा जाएगा। गेतलसूद, गोंदा आैर हटिया डैम के पानी से लोगों की प्यास बुझाई जाएगी। निगम के टैंकरों में लटमा हिल्स, कांके डैम, सिरमटोली संप, कांटाटोली बस स्टैंड संप, कर्बला चौक संप, पिस्कामोड़ संप आैर कुसई कॉलोनी संप से पानी भरा जाएगा। पानी लेने में किसी तरह की समस्या न हो, इसलिए उप प्रशासक गौतम कुमार साहू ने मंगलवार को पेयजलापूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भू-गर्भ जल का दोहन रोकने के उद्देश्य से संप से पानी लेने का निर्णय लिया गया है। जलापूर्ति विभाग का सहयोग रहेगा तो गर्मी में पानी की किल्लत नहीं होगी। उन्होंने पदाधिकारियों को टैंकर से पानी की आपूर्ति के लिए रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम को तैयार करने के लिए कहा, ताकि आम लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सके। इसके अलावा समर एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *