टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत:आदित्यपुर में डीवीसी मोड़ पर हुआ हादसा, टैंकर मौके पर छोड़ चालक फरार

आदित्यपुर में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर एक टैंकर और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान भाटिया बस्ती निवासी राज गोपाल मंडल के रूप में हुई है। टैंकर के पिछले पहिए की चपेट में आया बाइक सवार घटना डीवीसी मोड़ पर हुई। कांड्रा की ओर जा रहा एलपीटी टैंकर सुधा डेयरी मोड़ के पास ट्रैफिक सिग्नल को पार करने की जल्दी में था। इसी दौरान शनि मंदिर की तरफ जा रहे बाइक सवार राज गोपाल मंडल टैंकर के पिछले पहिए की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *