पाली | प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 व 2 में ग्वार गम बनाने वाली फैक्ट्री पर क्लोजर जारी कर दिया। हुआ यूं कि औद्योगिक नगर पुलिस थाना क्षेत्र से निकल रहे फैक्ट्रियों के प्रदूषित पानी के टैंकर को लेकर कार्रवाई चल रही थी। जहां पुलिस टीम ने टैंक को पकड़ा और टैंकर में भरे प्रदूषित पानी की जांच को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सूचना दी। इसके बाद बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंच पानी की जांच की तो केमिकल युक्त पानी होना प्रतीत हुआ। इसके बाद टैंकर के खिलाफ कार्यवाही की गई। शारदा ग्वार गम फैक्ट्री से आ रहे टैंकर की जानकारी पर फैक्ट्री का कंसेंट टू ऑपरेट भी निरस्त किया गया।


