टैक्सी में बिठाकर बुजुर्ग महिला के साथ वारदात:बदमाशों ने बातों में उलझाया, गहने उतरवाकर ले लिए, पुलिस खंगाल रही फुटेज

जोधपुर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला को बहला फुसलाकर सोने के गहने ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस आस पास के फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना मंगलवार शाम 6 बजे के करीब की है। इसको लेकर बुजुर्ग महिला ने अब थाने में रिपोर्ट दी है। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला को बदमाशों ने बहला फुसलाकर टैक्सी में बिठा दिया। इसके बाद उनसे गहने उतरवा लिए गए। सरदारपुरा थाना अधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि घटना मंगलवार शाम 6 बजे के करीब की है। इसको लेकर बुजुर्ग महिला ने आज थाने में रिपोर्ट दी है। महिला ने बताया कि वो B रोड पर रहती है। यहां से कल शाम को मंदिर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान एक टेक्सी आई। जिसने उन्हें झांसे में लिया और मंदिर छोड़ने के नाम पर टैक्सी में बिठा दिया। इसके बाद महिलाओं को बातों में उलझाकर टैक्सी गलियों में घुमाते रहे। इसके बाद उनके गले में पहनी सोने की चैन, हाथों में पहनी चूड़ियां और कानों में पहने टॉप्स उतरवा लिए। इसको लेकर महिला की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। टैक्सी चालक और शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *