टैलेंट हंट से प्रवक्ता चुनेगी यूथ कांग्रेस:‘यंग इंडिया के बोल’ का 5वां सीजन, सरकार के खिलाफ मुद्दों को लेकर होंगे डिबेट और स्पीच कॉम्पिटिशन

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस टैलेंट हंट से प्रवक्ता चुनने जा रही है। इसके लिए अच्छे वक्ताओं को मंच दिया जा रहा है। पॉलिटिक्स में करियर बनाने के इच्छा रखने वाले युवाओं को इस कॉम्पिटिशन के जरिए पार्टी में सीधे प्रवक्ता पद पर नियुक्ति। यूथ कांग्रेस इसके लिए नेशनल लेवल पर टैलेंट हंट का आयोजन करने जा रही है। यूथ कांग्रेस के इस टैलेंट हंट प्रोग्राम ‘यंग इंडिया के बोल’ का 5वां सीजन शुरू हो रहा है। जिसके रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं। रायपुर के जिला कांग्रेस कार्यालय में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने इसका पोस्टर लॉन्च किया। इस कॉम्पिटिशन में स्पीच, डिबेट और रिल बनाने के कॉम्पिटिशन होंगे। जिसमें केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ मुद्दे होंगे। जो विषय पहले ही यूथ कांग्रेस ने जारी कर दिए हैं। आकाश शर्मा ने बताया कि सबसे बड़ा मुद्दा है रोजगार का है। मेक इन इंडिया से लेकर ना जाने कितने वादे किए गए हैं।आज इंडिया वेट कर रहा है लेकिन रोजगार नहीं है। छत्तीसगढ़ की ही बात करें तो हर साल पचास हजार युवाओं को रोजगार की बात कही गई थी। लेकिन आज एक साल होने पर भी कोई वादा पूरा नहीं किया गया। ऐसे में युवाओं को अपनी बात रखने का मंच यूथ कांग्रेस दे रही है। इतना ही नहीं इसमें जीतने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। तीन स्तरों पर होगी प्रतियोगिता डिबेट, स्पीच और रिल बनाने का कॉम्पिटिशन तीन स्तरों पर होगा। जिसमें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चयनीत प्रतिभागी पहुंचेंगे। आकाश शर्मा ने बताया कि सभी श्रेणियों में विजेताओं, उपविजेताओं और सर्वश्रेष्ठ महिला प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही जीतने वाले प्रतिभागियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता बनाया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर, सर्वश्रेष्ठ वक्ता, सर्वश्रेष्ठ वाद-विवादकर्ता और सर्वश्रेष्ठ रील-निर्माता को ₹50,000, प्रथम उपविजेता को ₹40,000 और द्वितीय उपविजेता को ₹25,000 का पुरस्कार मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ महिला प्रतिभागी (यदि शीर्ष तीन में नहीं है) को ₹40,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य स्तर पर, प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं को ₹10,000, उपविजेताओं को ₹7,500 और सर्वश्रेष्ठ महिला प्रतिभागी (यदि शीर्ष दो में नहीं है) को ₹7,500 का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा, राज्य स्तर की प्रतियोगिता में योग्य सभी प्रतिभागियों को राज्य या जिला स्तर पर युवा कांग्रेस में पद दिए जाएंगे, जिससे वे संगठन के मिशन में सक्रिय रूप से शामिल रह सकें। आज से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया टैलेंट हंट में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी YIKB वेबसाइट या फिर WITH IYC ऐप पर अपना वीडियो भेजकर पंजीयन कर सकते हैं। इससे पहले भी आयोजित किए गए हैं 4 सीजन ‘यंग इंडिया के बोल’ का ये 5वां सीजन है। इससे पहले भी यूथ कांग्रेस इस तरह के कॉम्पिटिशन का आयोजन कर चुकी है। टैलेंट हंट के साथ सरकार के खिलाफ मुद्दों को प्रभावी ढंग से लोगों के बीचे रखने वाले वक्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ना इस कॉम्पिटिशिन का मकसद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *