महाकुंभ 2025 को आस्था और आधुनिकता के महापर्व के तौर पर दिव्य-भव्य के साथ डिजिटल बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर #DigitalMahakumbh टॉप पर ट्रेंड करने लगा है। हजारों लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डिजिटल मीडिया हैशटैग का उपयोग करते हुए पोस्ट करने लगे। इसमें लोग सीएम योगी के विजन और डिजिटल महाकुम्भ के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते नजर आए। यह इस बात का प्रतीक है कि देश के युवा अपनी पुरातन परंपरा और संस्कृति से किस कदर जुड़े हुए हैँ। गुरुवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में थे। वह महाकुंभ में इंतजामों का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान यूपी सरकार के अधिकारियों का कहना है कि महाकुंभ हैशटैग टॉप ट्रेंड पर रहा। इसके आंकड़े भी यूपी सरकार के आईटी एक्सपर्ट पेश कर रहे हैं। ये भी जानिये महाकुंभ की वेबसाइट पर 183 देशों के 33 लाख यूजर्स महाकुंभ 2025 के दिव्य, भव्य और डिजिटल रूप की विदेशों में भी चर्चा है। विदेशों के लोगों की जिज्ञासा बढ़ती जा रही है। अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए लोग इंटरनेट पर विभिन्न वेबसाइट्स और पोर्टल के जरिए महाकुंभ के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। इस जिज्ञासा का सबसे बड़ा समाधान उन्हें महाकुंभ की आधिकारिक वेबसाइट https://kumbh.gov.in/ पर आकर मिल रहा है। वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार 4 जनवरी तक 183 देशों के 33 लाख से ज्यादा लोगों ने वेबसाइट पर आकर महाकुम्भ के विषय में जानकारी हासिल की है। इन देशों में यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका समेत सभी कांटिनेंट्स के लोग शामिल हैं।


