टॉयलेट क्लीनर का ढक्कन खुलते ही फैली जहरीली गैस:एक ही परिवार के 3 लोग बेहोश, एक ICU में; मामले को संदिग्ध मान रही पुलिस

बैतूल में टॉयलेट क्लीनर की गैस की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोग बेहोश हो गए। बुजुर्ग पिता की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, जबकि मां और बेटे वार्ड में भर्ती हैं। मामला कोतवाली थाना इलाके के टेमनी गांव में सोमवार का है। स्थानीय निवासी चंदन सुबह अपने घर के टॉयलेट की सफाई कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने एसिड युक्त टॉयलेट क्लीनर की बोतल खोलनी चाही, वह तेज दबाव के साथ खुल गई। इससे एसिड बाहर छलक गया और बाथरूम में जहरीली गैस फैल गई। इसके संपर्क में आते ही चंदन को घबराहट और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। देखिए, तीन तस्वीरें… डॉक्टर बोले- तीनों खतरे के बाहर
चंदन की चीख सुनकर उनकी पत्नी कला बाई और बेटा लोकेश बाथरूम तक पहुंचे। वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। तीनों अर्धबेहोशी की हालत में पहुंच गए। परिजन ने तत्काल तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद अब तीनों की हालत सामान्य है। वे खतरे से बाहर हैं। अस्पताल की पुलिस चौकी के कॉन्स्टेबल ने तीनों के बयान ले लिए हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। लोकेश ट्रैक्टर एजेंसी में मैकेनिक है जबकि उसके पिता चंदन खेती करते हैं। ये खबर भी पढ़ें… बहू से बदला लेने ससुरालवालों ने रखी थी जहरीली मिठाई छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में जहरीली मिठाई से दादा-पोती और गार्ड की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि खुशबू के ससुराल पक्ष पर लगाए गए आरोपों से हुई बदनामी के चलते उसके ससुर, देवर और ननद ने यह साजिश रची। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *