टोंक का कार्तिक बना जाकिर हुसैन कॉलेज दिल्ली का अध्यक्ष:इस कॉलेज में एबीवीपी का पहली बार बना अध्यक्ष, लोगों ने मनाया जश्न

टोंक शहर के रहने वाले कार्तिक मीणा ने दिल्ली में इतिहास रचा है। मीणा ने जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष के चुनाव में जीत हासिल की है। कार्तिक मीणा एबीवीपी के बैनर तले चुनाव लड़ा था। इस कॉलेज में पहली बार एबीवीपी जीत दर्ज की है। गुरुवार शाम को जारी रिजल्ट में कार्तिक मीणा ने इतिहास रचा है। कार्तिक मीणा ने अपने प्रतिद्वंदी को 120 वोटों से हराया। बीए ऑनर्स के अंतिम वर्ष के छात्र कार्तिक मीणा पिछले दो साल से दिल्ली में अध्ययन कर रहा है। उसने वहां पर राजनीति में भी दिलचस्पी लेना शुरू कर दी। दिल्ली में हुए छात्रसंघ चुनाव के तहत उसने जाकिर हुसैन देहली कॉलेज से एबीवीपी के बैनर तले अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ा। इसमें वो विजयी रहा। उसको 575 मत मिले। इस कॉलेज में करीब 3 हजार वोट है। इसमें से करीब 2 हजार वोट पड़े थे कार्तिक मीणा ने अपने प्रतिद्वंदी सहजान खान को पराजित किया। उसकी इस जीत पर टोंक में भी कई संगठनों एवं लोगों ने भी हर्ष जताया है। ज्ञात रहे कि कार्तिक मीणा हाउसिंग बोर्ड के रहने वाले हैं । उसके पिता समाजसेवी और मम्मी टीचर है। कार्तिक की जीत से उसके माता पिता, रिश्तेदार और परिचित काफी खुश है। टोंक का यह पहला स्टूडेंट है जिसने इस कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष बना है। इनपुट: विनोद शर्मा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *