टोंक के सआदत हॉस्पिटल में कैंसर वार्ड शुरू:मरीजों को कीमोथैरेपी समेत कई सुविधाएं मिलेगी; रिबन काटकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

टोंक के सआदत अस्पताल में मंगलवार को दस बेड को कैंसर वार्ड शुरू किया गया है। मुख्य अतिथि बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने रिबन काटकर इस वार्ड का उद्घाटन किया। बीजेपी जिलाध्यक्ष चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के लोगों की जनभावना को ध्यान में रखते हुए टोंक के कैंसर पीड़ितों को कैंसर का वार्ड खोलकर मरीजों को बड़ी राहत दी है। इससे मरीजों और अटेंडेंट को सहुलियत मिलने के साथ ही समय की भी बचत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर वर्ग के लिए काम कर रहे है। मेडिकल क्षेत्र में निशुल्क इलाज का ध्येय है। सआदत अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर हनुमान प्रसाद बैरवा ने बताया कि इस वार्ड के खुलने से कैंसर के मरीजों को पहले कीमोथेरेपी और अन्य सुविधाओं के लिए जयपुर समेत अन्य शहरों में इलाज के लिए जाना पड़ता था। अब उन्हें यहां जल्द और कम दूरी पर इलाज मिल सकेगा। कैंसर के तीन डॉक्टर है, जिनकी सेवा मरीजों को मिलेगी। कीमोथैरेपी समेत कई सुविधाएं मिलेगी। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष चौहान के अलावा जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल, बीजेपी नेता तरुण टिक्कीवाल, प्रभु बाडोलिया, कमलेश यादव आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *