टोंक कॉलेज में शुरू होंगे नए सब्जेक्ट:जिले के डिग्गी में AEN ऑफिस, पनवाड़ में 132 केवी का जीएसएस बनेगा

विधानसभा में शुक्रवार को एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर जिले के लिए बड़ी घोषणाएं की है। इसमें भी जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी फिर से अपनी विधानसभा क्षेत्र में ज़्यादा घोषणाएं करवाने में सफल रहे है।
खेजड़ों के बास से बौहरा भैरूजी, कुहाडा बुजुर्गा से जूनिया, मेहरू से मान्दोलाई, भांवता से सनोदिया, दाबडदुम्बा से मुडिया वाया रघुनाथपुरा, शुभदण्ड से सनोदिया सड़क, नीमेडा से बैरवा की ढाणी पंवालिया रोड़, कृपालु भैरू से वन का खेड़ा, रतवाई से खेडूल्या, खेडूल्या खुर्द से सारू का बास, रतवाई से केरली वाया बालाजी, पीपलिया से रायथला, मालूणी से महाराजपुरा, केरिया से देशमा, कुराड से वापुन्दा, प्रतापपुरा गणेशपुरा सड़क विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य (मालपुरा) करवाने की घोषणा की है। इनके निर्माण के लिए 25 करोड़ का बजट रखा है। इसके अलावा मौर से पंवालिया, सोटवाडा से मौरला, बरोल से सांस, टोडारायसिंह केकड़ी रोड़ से भगवानपुरा, बासेडा श्रीरामनगर से मौरला, बस्सी से काकलवाड़ा, बरोल से वापून्दा, मौरला से सोडवाडा, लावा चबराना सड़क से कुटका, कलमण्डा से मालूणी, एस.एच.-101 से सिन्धोलिया माताजी मन्दिर, सम्पर्क सड़क चांदसेन, कृपाल भैरू से महेरू, पंवालिया से भीमगढ एस एच.-101 से रामपुरा बास बागडी सड़क का नवीनीकरण कार्य (मालपुरा) की घोषणा की है। इसके लिए दस करोड़ रुपए का प्रावधन बजट में रखा है। इसके अलावा पनवाड़ (देवली-उनियारा) – टोंक में 132 जी एस एस का निर्माण होगा। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी सी एम ने यू जी स्तर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवली में बीएससी गणित व जीव विज्ञान विषय का संचालित करने और पी जी स्तर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवली में स्नातकोत्तर में भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान विषय संचालित करने की घोषणा की हैं। इसके अलावा डिग्गी मालपुरा रोड पर जलदाय विभाग का सहायक अभियंता कार्यालय खोलने की घोषणा भी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *