टोंक में ऊंट-घोड़ों के साथ निकली सम्राट की सवारी:जुलूस में शिव तांडव और बरसाना की लठ्ठमार होली की झांकी

टोंक जिले में लोगों ने जमकर धुलंडी खेली। एक दूसरे को गुलाल, रंग लगाकर भाई चारे का संदेश दिया। जिला मुख्यालय पर रियासत काल से निकाली जा रही सम्राट की सवारी गाजे-बाजे और विभिन्न झांकियों के साथ शान से निकाली गई। सम्राट की सवारी में इस साल मशान अघोरी-तांडव, बरसाना की लट्ठमार, राधाकृष्ण की फूलों की होली, बाल-गोपाल कृष्ण-सखाओं की होली की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंटगाड़ियों, घोड़ियों पर निकला जुलूस सम्राट के जुलूस में 11 ऊंटगाड़ियां, 11 घोड़ियों पर सवार होली के मतवाले, बैंड-बाजों की धुनों के साथ नाचते-गाते चल रहे थे। आगे एक ऊंट सवार सम्राट की अगुवाई सवारी में शामिल हुआ। जगह जगह शहर वासियों ने इस जुलूस पर जमकर रंग, गुलाल बरसाया। सम्राट की सवारी के जुलूस में काशी के प्रसिद्ध मसान होली, शिव तांडव होली, बरसाना की सुप्रसिद्ध लट्ठमार होली की सजीव झांकियों के अलावा राधाकृष्ण के साथ फूलों व बाल-गोपाल, कृष्ण-सखाओं की होली की सजीव झांकियां मुख्य आकर्षण के केंद्र रही। इन रास्ते से होकर गुजरा जुलूस सम्राम की सवारी का जुलूस अजमेर वालों की कोठी से शुरु होकर पुरानी टोंक के छीपो का मोहल्ला, जोशियों का मोहल्ला, माणक चौक, पालुकों का मोहल्ला, महावीर चौक से टिक्कीवालों का मोहल्ला से निजामसेठ की हवेली के रास्ते संघपुरा होकर मेहंदवास गेट से घण्टाघर होते हुए मुख्य बाजार से बड़ा कुआं छोटे तख्ता में होकर तेलियां की गली से बड़ा कुआ, नगर बाग रोड से बड़ा तख्ता गली में होकर श्याम मंदिर से नौशेमिया के पुल से वापस मुख्य बाजार में आया। फिर घंटाघर से होकर मेहंदवास गेट से वापिस अजमेर वालों की कोठी पहुंचकर दोपहर को संपन्न हुआ। सवारी में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, ओम प्रकाश पांडे, पिंकू टाक, सुरेश जाजू सहित काफी संख्या में मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *