टोंक में डोडा-चूरा के साथ 2 गिरफ्तार:बाइक पर ले जा रहे थे, कैश और इलेक्ट्रोनिक कांटा भी बरामद; डीएसटी की कार्रवाई

टोंक में जिला स्पेशल टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डिग्गी थाना क्षेत्र में मंगलवार को 50 हजार रुपए के डोडा चूरा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार किए है। इनके कब्जे से साढ़े तीन किलो डोडा चूरा, बाइक और खरीद फरोख्त के 5780 रुपए, एक ईलेक्ट्रोनिक कांटा भी जब्त किया है। जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि टोंक डीएसटी टीम द्वारा डिग्गी थाना क्षेत्र के लावा ग्राम पंचायत इलाके में छापामार कार्रवाई करते हुए एक बाइक पर दो व्यक्तियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपए कीमत का करीब 3.5 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा व खरीद फरोख्त की राशि 5780 रुपए और एक ईलेक्ट्रोनिक कांटा जब्त किया है। पुलिस ने रतनलाल (43) पुत्र मोहनलाल गुर्जर निवासी मस्जिद के पास लावा पुलिस थाना डिग्गी और . रतनलाल (59) पुत्र मन्नालाल प्रजापत निवासी लावा पुलिस थाना डिग्गी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि आगे भी इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए आगे भी इस तरह की ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *