टोंक में दो समुदाय के पक्षों में पथराव:महिला व वृद्ध घायल, तनाव के बाद पहुंची तीन थानों की पुलिस

टोंक में पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के संघपुरा मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो अलग-अलग समुदायों के बीच झगड़ा और पथराव हो गया। घटना में एक समुदाय की एक महिला और एक वृद्ध घायल हो गए, जिन्हें सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे पक्ष के एक-दो लोगों को भी चोटें आई हैं, हालांकि वे अस्पताल नहीं पहुंचे। घटना मंगलवार रात करीब 8.45 बजे की है। घटना के बाद अस्पताल और मोहल्ले में जुटी भीड़ घटना के बाद मौके पर और अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष ने त्योहारी सीजन के दौरान शहर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही। तीन थाना क्षेत्रों का जाब्ता तैनात, आरएसी ने संभाला मोर्चा घटना के बाद संघपुरा मोहल्ले में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और आरएसी के जवान मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर तीन थाना क्षेत्रों का पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। मौके पर डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीएसपी मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांत बताई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *